सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी का सुजानगढ़ में ऐतिहासिक अभिनंदन
22 नवम्बर 2017
सुजागगढ़ - अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी के शुक्रवार को सुजानगढ़ पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अभिनन्दन समारोह में चुरू जिले सहित प्रदेश के 10 जिलो के सेवारत चिकित्सक शामिल हुये। शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस के रूप में प
हूंचे डॉक्टर चौधरी के स्वागत में करीब तीस स्थानों पर स्वागत तोरण द्वार भी लगाये गये। काफिला कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरा तो लोगों ने फूल मालाओं व साफा पहनाकर अपने लाडले का स्वागत किया। इससे पहले छापर के डूडी पेट्रोल पम्प पर ग्रामीणों व रणधीसर सरपंच सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। रतनगढ से सुजानगढ के बीच हाईवे पर पड़िहारा, रणधीसर, टोलनाका, सुजानगढ बाई पास पर भी हजारों लोगों ने स्वागत किया।
![]() |
चिकित्सकों की एकजुटता से मिली संगठन को जीत
सुजानगढ के गांधी चौक में डॉक्टर चौधरी का अभिनन्दन समारोह भी आयेजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुये प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश में तीन माह चले सेवारत चिकित्सकों के आन्दोलन की सबसे बड़ी ताकत चिकित्सकों की एकजुटता रही। सरकार की कार्यवाही करने की चेतावनी भी एकजुटता के सामने बोनी नजर आई। संगठन से जुडे़ चिकित्सकों ने प्रदेश नेतृत्व की ओर से किये गये आव्हान पर हर समय कड़ी से कड़ी जोड़कर साथ दिया। इसी का परिणाम रहा कि स्वास्थ्य प्रबन्धन के सुधार करने में तथा सेवारत चिकित्सकों की मांगों के आगे सरकार को भी सकारात्मक कदम उठाना पड़ा। इस दौरान डॉक्टर चौधरी ने आन्दोलन के दौरान सहयोग करने वाले सभी संगठनों का आभार भी जताया। उन्होने कहा कि आन्दोलन को सफल बनाने में कोर कमेटी की मजबूत टीम के निर्णय ने भी महत्वपूर्ण भुमिका रखी। सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मण सिंह ओला ने कहा कि चिकित्सकों का सौभाग्य है कि हमें डॉ. चौधरी का नेतृत्व मिला। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के आंदोलन के दौरान कई ऐसी समस्याएं आई, लेकिन कोर कमेटी के लोगों ने धैर्य के साथ हर चिकित्सक की राय लेकर उसे मुकाम तक पहुंचाया। समारोह को अरिस्दा के प्रदेश संयोजक डाँ. जगदीश मोदी, डाँ. वी.पी.मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोतम शर्मा, सीएमएचओ बीकानेर डॉ. देवेन्द्र चौधरी, अरिस्दा के जोधपुर जिला अध्यक्ष डॉ. बलवन्त मढा, डॉ. राहुल हर्ष, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य डॉ.वर्षा, डॉ. दीक्षा, डॉ.नरेन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया। इस दौरान के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सुनील जान्दू, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.देवकरण गुरावा, अरसिदा के प्रदेश कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष डॉ.महेश वर्मा, सदस्य डॉ.कालूराम यादव, चूरू जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील मीणा, बीसएमओ डॉ.भंवरलाल, डॉ.हरकेस बुडानिया, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक चरणसिंह, विजेन्द्र सिंह शेखावत, मांगीलाल सहित जिले के कई चिकित्सक मौजूद थे।
![]() |
सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे
डीजे की धून व सैकड़ों वाहनों काफिले के साथ डॉ. चौधरी का काफिला मंगलवार दोपहर में छापर के टोल बूथ से रवाना होकर सुजानगढ पहुंचा। सुजानगढ़ कस्बे में प्रमुख मार्गो पर वाहनों के काफिले के साथ ही वे गांधीचौक अभिनन्दन समारोह स्थल पर पहूंचे।
वाहनों की लगी कतार
मंगलवार दोपहर को वाहनों को काफिले के साथ पहुंचे डॉ. चौधरी के काफिले में शामिल वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान मुख्य मार्गों पर भी कई देर तक काफिला गुजरता रहा। समारोह में सुजानगढ सहित आसपास के कई गांवों से भी ग्रामीण पहूंचे। उल्लेखनीय है कि अरिस्दा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी मूल रूप से सुजानगढ के मून्दड़ा गांव के रहने वाले हैं






