वास्कोडिगामा एक्सप्रेस हुई भीषण हादसे का शिकार 13 डब्बे उतरे पटरी से, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
24 नवम्बर 2017
24 नवम्बर 2017
चित्रकूट - उत्तर प्रदेश में फिर एक ट्रेन बेपटरी हो गई है। बांदा जिले के चित्रकूट के पास मानिकपुर में पटना जा रही वास्को डि गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 12 अन्य घायल हुए हैं। ट्रेन वास्को से पटना आ रही थी। हादसे के बाद रेलवे ने पटना समेत कई जगहों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। रेलवे ने दुर्घटनाग्रस्त 13 डिब्बों को निकाल कर बाकी सात डिब्बों को पटना के लिए रवाना कर दिया गया है।
![]() |
मानिकपुर रेलखण्ड पर कई ट्रेन हादसे हुए हैं एक वर्ष के अंदर जिससे रेल सुरक्षा की पूरी कलई खुद खुल गई है।
बता दें कि अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा रेल हादसा हुआ था। पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई थी। ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरकर अगल-बगल के घरों और एक स्कूल में घुस गए। ये ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। हादसा 19 अगस्त शनिवार की शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ था। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी।
रेलवे ने किए हेल्प लाईन नम्बर जारी
पटना के लिए- 0612-2206967, जबलपुर के लिए- 0761-2677746, कटनी के लिए- 07622-297468, सतना के लिए- 07672-228510, इलाहाबाद के लिए- 0532-1072, 0532-2408149, 2408128, 2407353, मिर्जापुर के लिए- 05442-1072, 05442-220095,220096, चुनार के लिए- 05443-1072, 05443-222487, 222137, 290049 नंबर जारी किया।






