Breaking News
recent

गुजरात चुनाव :- बीजेपी ने जारी की 145 सीटों पर उम्मीदवारो की सूची

गुजरात चुनाव :- बीजेपी ने जारी की  145 सीटों पर उम्मीदवारो की सूची
17नवम्बर 017
 ई दिल्ली /अहमदाबाद - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात चुनाव के लिए 182 विधानसभा सीटों में से लगभग 145 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बना ली है।

145 उम्मीदवारों के नाम पर सहमति के बाद पीएम मोदी, अमित शाह, विजय रुपाणी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने लगभग 50 मिनट तक मीटिंग की और ये तय किया कि अभी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं करनी चाहिए। उसके बाद अमित शाह ने अपनी रणनीति में कुछ बदलाव किया है। बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने से पहले एक बार फिर हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी के करीबी लोगों को तोड़कर बीजेपी में शामिल करा उन्हें टिकट देकर कांग्रेस को बड़े झटके देना चाहती है। बीजेपी नेतृत्व हार्दिक की सीडी आने के बाद पाटीदार समाज का रुख हार्दिक को लेकर कैसा रहेगा उस पर भी नजऱ बनाए हुए हैं।
गुजरात में पहले चरण के 19 जिलों की 89 सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। इसलिए बीजेपी के पास अभी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने के लिए समय है। वहीं दूसरे चरण के 93 सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 27 नवंबर है।
बीजेपी की सबसे बड़ी चिंता सौराष्ट्र की उन 54 सीटों पर है, जहां पाटीदारों का गढ़ है। पिछली बार सौराष्ट्र में बीजेपी 54 सीटों में से 35 सीटें जीती थी, लेकिन पाटीदार आंदोलन के बाद बीजेपी नेतृत्व को इस बार परिस्थिति बदली हुई लगती है। दूसरी तरफ नोटबंदी और जीएसटी के बाद गुजरात की ग्रामीण सीटों के समीकरणों को देखते हुए भी बीजेपी चिंतित इसलिए है क्योंकि वहां लोगों को जीएसटी और नोटबंदी के फायदे बताने में बहुत पार्टी ज़्यादा सफल नहीं हो पाई है।
गुजरात चुनाव जीतना बीजेपी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पीएम मोदी के विकास के मॉडल गुजरात है। अगर नींव हिल गई तो विकास मॉडल ध्वस्त होने में देर नहीं लगेगी। इसलिए पीएम मोदी और अमित शाह गुजरात चुनाव जीतने के अपने तरकश के हर तीर का इस्तेमाल करने से नहीं चूकेंगे।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.