स्टॉल पर रुकीं वसुंधरा राजे, आमजन के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनंद ।
16 नवम्बर 2017
अलवर - मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को तिजारा के चन्द्रप्रभु जैन मन्दिर में दर्शन के लिए जाते समय रास्ते में एक चाय की स्टाॅल पर रुकीं। उन्होंने सड़क किनारे बैंच पर बैठकर आम लोगों के साथ चाय और कचौरी का आनंद लिया।
![]() |
| वसुंधरा राजे |
मुख्यमंत्री जब चाय स्टाॅल पर पहुंचीं और स्टाॅल मालिक रमेश से चाय पीने की इच्छा जाहिर की, तो वहां उपस्थित लोग हतप्रभ रह गये। राजे ने वहां उपस्थित महिलाओं व अन्य लोगों को भी चाय पिलाई। मिटटी के कुल्हड में चाय की चुस्कियों के बीच मुख्यमंत्री ने गांव रूपबास की समेन्द्र कौर व तिजारा निवासी अनिता देवी सहित वहां उपस्थित लोगों से बातचीत कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
राजे ने महिलाओं के साथ चाय पीते फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा है कि सर्दियों में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीने का मज़ा ही कुछ और है, खासकर के अगर हमारे अपने साथ हों।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकाॅप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस दौरान हेलीपैड पर श्रम मंत्री डाॅ. जसवन्त सिंह यादव, अन्तर्राज्ययीय जल विवाद निराकरण समिति के अध्यक्ष डाॅ. रोहिताश्व कुमार शर्मा, रामहेत यादव, राजस्थान युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष संदीप यादव, नगर परिषद भिवाड़ी के अध्यक्ष संदीप दायमा, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त प्रियदर्शी, जिला कलक्टर राजन विशाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





