कांग्रेस वर्किंग कमेठी की हुई बैठक राहुल गांधी की ताजपोशी की रस्म शुरू
20 नवम्बर 2017
नई दिल्ली- सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग हुई। इसमें राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए रेजोल्यूशन पास हुआ। साथ ही इलेक्शन का शेड्यूल भी जारी किया गया। इसके मुताबिक, 16 दिसंबर को वोटिंग होगी और नतीजों का एलान 19 को होगा। 18 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल के नतीजे आएंगे। इसके दूसरे दिन ही राहुल की कांग्रेस में ताजपोशी हो जाएगी।
बता दें कि मीटिंग में सोनिया-राहुल समेत मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, पी. चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे जैसे कई सीनियर लीडर मौजूद रहे।
1 दिसंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए 1 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 4 दिसंबर से नॉमिनेशन फाइल होंगे। 16 दिसंबर को वोटिंग और 19 दिसंबर को नजीतों का एलान होगा। वर्किंग कमेटी की मीटिंग में राहुल गांधी को पार्टी प्रेसिडेंट बनाने के लिए रेजोल्यूशन भी पास हुआ।





No comments:
Post a Comment