Breaking News
recent

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है अन्नपूर्णा रसोई1

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है अन्नपूर्णा रसोई
17नवम्बर 2017
जयपुर - राज्य सरकार की ओर से करीब 11 माह पहले शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई गरीब, बेसहारा और अन्य वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। यहाँ लोगों को पांच रुपए में नाश्ता और आठ रुपए में खाना परोसा जा रहा है। इसका शुभारम्भ 15 दिसंबर 2016 को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया था।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की जयपुर में 25 अन्नपूर्णा रसोई के वाहन शुरू किया गया था। वहीं गुरुवार को पांच नए वाहन भी लगाए जाएंगे। जिनमें पांच रुपए में नाश्ता और आठ रुपए में पौष्टिक भोजन परोसा जा रहा है। खाने में वर्तमान में करीब 15 क्वालिटी हैं। इन वाहनों में नाश्ता सुबह आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक एवं दोपहर का भोजन सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक एवं रात्रि का भोजन शाम सात बजे से रात्रि साढ़े 9 बजे तक उपलब्ध रहता है।
यह है मुख्य उद्देश्य
जानकारी के अनुसार सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों, रिक्शेवालों, ऑटो व ठेलेवालों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, कामकाजी महिलाओं, एवं अन्य ज़रूरतमंद व्यक्तियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना है।
 कहाँ कितनी वैन
योजना के तहत जयपुर में तीन वाहन एसएमएस अस्पताल, 1 रेलवे स्टेशन, 1 महात्मा गाँधी, 2 रिद्धि-सिद्धि, 1 विद्याधर नगर, एक 200 फ़ीट चौराहा, 1 सोडाला, 1 गांधीनगर, एक सीतापुरा सहित अन्य स्थानों पर वाहन लगाए जा रहे हैं।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.