सेखानी ने किया विद्यालय के भवन का लोकापर्ण
18 नवम्बर 2017
18 नवम्बर 2017
![]() |
| समिति को दस्तावेज़ भेंट करते हुये |
बीदासर। बीदासर की भामाशाह संपत देवी सेखानी द्वारा निर्मित नथमल मोहनलाल आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय भवन का लोकापर्ण समाजसेवी जैसराज सेखानी व सम्पत देवी सेखानी ने भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलित व मंगल पाठ के साथ किया । समारोह को संबोधित कर रहे आदर्श शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो देश व समाज के लिए त्याग व समर्पण करता है उन्होंने कहा कि सेखानी परिवार द्वारा किया गया कार्य अनुकरणीय है सेखानी परिवार की गौरवशाली परम्परा का निर्वाहन करते हुए यह भवन आदर्श विद्या मंदिर को समर्पित किया है । शर्मा ने कहा कि समाज मे शिक्षा देने वाली अनेक संस्थाए है लेकिन विद्या भारती द्वारा संचालित देश मे 34 हजार से अधिक विद्यालयो में भारतीय संस्कृति सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्रोत भाव पैदा करने वाली शिक्षा दी जाती है । समारोह में बीदासर पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खि,विद्या मंदिर के सरंक्षक जनार्दन तिवाड़ी, प्रधानाचार्य पवन कुमार पारीक,व दीपचंद बोथरा ने सेखानी परिवार को शिक्षा के क्षेत्र ने अनुकरणीय कार्य करने पर साधुवाद दिया। मंचस्थ अतिथियो का स्वागत श्रीफल व माल्यापर्ण द्वारा महेश शर्मा,दयाशंकर जोशी,छापर के नरेंद्र नाहटा, जगदीश नाथ सिद्ध, रूपाराम जाट ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती व मातृ वंदना के साथ हुआ।समारोह के विशिष्ट अतिथि मंजु देवी ,जिला प्रचारक मोहन सिंह ,वैद्य गोपाल मिश्रा थे। समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष साचियालाल बेद, दानमल बांठिया,डूंगरमल सिंघी,राजेश बेंगाणी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





