जम्मू-कश्मीर में पुलिस गश्ती दल पर हमला, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढ़ेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों ने पुलिस के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।
![]() |
| मुठभेड़ में 2 आतंकी ढ़ेर |
इलाके में पुलिस का सर्च अभियान जारी है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना स्थानीय पुलिस की मदद से आॅपीरेशन आॅलआउट चला रही है। सुरक्षाबलों की दबिश बढ़ने के बाद जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकवादियों के साथ लगातार मुठभेड़ हो रही है।





