Breaking News
recent

नागौर डिस्कॉम टीम ने 20 जगह पकड़ी बिजली चोरी लगाया जुर्माना

डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने नागौर में  छापेमारी कर बिजली चोरो को लगाया 58.10 लाख रुपये का जुर्माना

17 नवम्बर 2017

नागौर:- राजस्थान में डिस्कॉम की सतर्कता जांच टीम ने गुरुवार को  नागौर और मूण्डवा में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की. सतर्कता विभाग ने करीब 32 जगहों पर छापे मारकर 20 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी.छापेमारी के दौरान सतर्कता विभाग ने बिजली चोरों से बतौर जुर्माना 58.10 लाख रुपये का जुर्माना लगायाय  डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने बताया कि मूण्डवा क्षेत्र में एक क्रेशर चालक का भी चलान किया गया. उन्होंने बताया कि क्रेशर मशीन चोरी की बिजली से चलाई चा रही थी. चोरी की बिजली से क्रेशर मशीन चलाने के जुर्म में क्रेशर चालक पर 53 लाख रुपये का जुर्माना लगया गया.डिस्कॉम के अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा कुछ एक स्कूलों में भी बिजली चोरी की घटनाएं सामने आई. डिस्कॉम के अधिकारी ने बताया कि नागौर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से बिजली चोरी पर लोगों पर कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बिजली चोरों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी. डिस्कॉम की टीम द्वारा की गई कार्यवाही से नागौर और मुण्डवा में हड़कंप मच गया.बिजली चोरी की छापे मारी के दौरान डिस्कॉम की टीम में सहायक अभियंता सतर्कता एनए रंगवाला, मुण्डक के सहायक अभियंता भंवर चौधरी, नागौर सहायक अभियंता एमआर मीणा और अन्य तकनीकी कर्मचारी शामिल थे.

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.