हरियाणा की छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब
18 नवम्बर 2017
सनाया - चीन के सनाया ने आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 के ग्रैंड फिनाले में 118 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था।दरअसल, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और डायना हेडन के साथ अब तक छह भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। 17 सालों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा की मानुषी ने यह ताज अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं।
प्रतियोगिता में 20 साल की मिस इंडिया मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। मानुषी ने इसका बेहद ही शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नही, बल्कि सम्मान और प्यार से है।





No comments:
Post a Comment