झगडे के दौरान मारपीट से पांच घायल, अस्पताल में भर्ती
21 नवम्बर 2017
भीलवाड़ा- सोमवार को हुए जिले में अलग - अलग तीन स्थानों पर झगड़े के दौरान मारपीट से पांच जनें घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षेत्र रिको एक नम्बर चौराहे पर सोलर फैक्ट्री के समीप चाय की होटल पर झगड़े के दौरान मारपीट हो जाने से लेबर कॉलोनी निवासी मोहम्मद आरीफ पुत्र मोहम्मद सलीम (30), हरिजन बस्ती में झगड़े के दौरान पड़ौसी द्वारा मारपीट करने से एफसीआई गोदाम रोड निवासी सीताराम पुत्र सोहन हरिजन (35) और सुमन पुत्री जगदीश हरिजन (21), कोटड़ी में मारपीट से छापरी ग्राम निवासी शंकरलाल पुत्र बालू जाट (40) और उसका भाई सत्यनारायण (26) घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।