दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की
24 नवम्बर 2017
नई दिल्ली- अरब सागर में बनने वाले महाराजा छत्रपति शिवाजी मेमोरियल की ऊंचाई बढ़ाने को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। अब यहां पर जो मूर्ति यहां स्थापित की जाएगी उसकी ऊंचाई 210 मीटर होगी। पहले इसकी ऊंचाई 192 मीटर तय की गई थी। आपको बता दें कि पिछले साल पीएम मोदी ने शिवाजी मेमोरियल की आधारशिला रखी थी। मौजूदा वक्त में चीन के वसंत मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा 208 मीटर ऊंची है, जो मौजूदा समय में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 210 मीटर ऊंची मूर्ति का निर्माण करने की योजना बनाई है। इस योजना को पर्यावरण की तरफ से भी मंजूरी मिल गई है। जब ये मेमोरियल पूरी तरह बनकर तैयार होगा तो यहां स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी। महाराष्ट्र के कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोमवार को 192 मीटर मूर्ति की ऊंचाई बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
MCJMA अध्यक्ष सतीश गवई और Maharashtra enviornment department के Chief Secretary ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या राज्य को महानिदेशालय डीजीसीए से मंजूरी मिलेगी या नहीं। गवई ने कहा की अब जब उन्होंने हमारा प्रस्ताव पास कर दिया है तो कुछ दिनों के अंदर, राज्य को एक औपचारिक प्रतिक्रिया भी दी जाएगी। उन्होंने सभी मुर्तियों की तुलना करने के बाद कहा कि शिवाजी महाराज की तलवार की नोक 210 मीटर तक होगी।
आपको बता दें कि पिछले साल CM देवेंद्र फडणवीस ने वित्त मंत्रालय की परियोजना के लिए 3,600 करोड़ रुपये का बजट जारी करने का निर्देश दिया था। हालांकि, छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति ने इस परियोजना को State Government ने 3600 करोड़ से बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये कर दिया है। CSMSS के सदस्यों का कहना है की इस मूर्ति का निर्माण कार्य जनवरी 2018 से शुरू होगा और 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।




