Breaking News
recent

भाजपा ने हार्दिक पटेल को फंसाने के लिए बनाई 22 सीडी : आंदोलन समिती

भाजपा ने बनाई 22 सीडी हार्दिक पटेल को फसाने के लिए : आंदोलन समिति

www.rajdarpannews.com

17 नवम्बर 2017

गांधीनगर- पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल के सहयोगियों ने दावा किया कि उन्हें फंसाने के लिए राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने उनकी 22 व  पाटीदार आंदोलन से जुड़े अन्य लोगों के 30 समेत कुल मिला कर 52 बनावटी सेक्स सीडी तैयार कराई हैं। हार्दिक के करीबी पास नेता दिनेश बांभणिया ने अन्य नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक युवती जल्द ही पास नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करा सकती है और इसके लिए भी एक सौदेबाजी हुई है।

भाजपा हार्दिक की हालत भी नारायण साई जैसा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के इशारे पर तथा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जानकारी में यह पूरा षड़यंत्र पाटीदार आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचा गया है। इसमें कई पुलिस अधिकारियों की भी मिलीभगत है। इसके लिए सूरत निवासी पाटीदार युवक विपुल मेदपरा और उद्योगपति विमल पटेल (जिसने हाल में भाजपा में शामिल होने के लिए पास नेता नरेन्द्र पटेल को कथित तौर पर दस लाख रूपये दिए थे) में 40 करोड़ की सौदेबाजी हुई है।

विपुल के घर पर तीन दिनों से पुलिस बिठा दी गई है और वह गायब है। किसी पायल नाम की युवती के साथ ऐसी सौदेबाजी भी हुई है कि वह हार्दिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराएगी।  दिनेश ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सेक्स सीडी बनावटी ढंग से विदेश में बनाई गई है। वह गुजरात में इस मामले में मुकदमा या शिकायत दर्ज कर न्याय की उम्मीद नहीं करते और इसीलिए ऐसा नहीं किया गया है।

वह जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दो दिन में वह और सबूत पेश करेंगे।  भाजपा शासन में कर्ज में 22 गुना वृद्धि - सिंधिया अहमदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गुजरात में विकास का दावा करने वाली भाजपा के पिछले 22 साल के शासन में सरकार पर कर्ज 22 गुने से भी ज्यादा बढ़ कर दो लाख 22 हजार करोड़ हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके गृहराज्य मध्यप्रदेश में नर्मदा परियोजना के विस्थापितों के पक्ष में कांग्रेस का आंदोलन इस परियोजना के खिलाफ नहीं बल्कि हक की लड़ाई के लिए है। 

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.