Breaking News
recent

हार्दिक ने कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेट

विधानसभा चुनाव से पहले ही पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच तनातनी 

18 नवम्बर 2017

नई दिल्ली -  गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है। कभी पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का सीडी कांड सामने आ रहा है तो कभी एक दल से दूसरे दल में नेताओं का जाना बना हुआ है। अब गुजरात से एक और ख़बर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले ही पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच बातचीत बिगड़ गई है।

विधानसभा चुनाव में पाटीदार नेताओं को टिकट और पाटीदारों को आरक्षण देने के प्रस्तावित फॉर्म्यूले को लेकर पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच दिल्ली में अहम बैठक थी, लेकिन बैठक के बाद हार्दिक पटेल ने कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित रूप से नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक बैठक में पटेल नेताओं ने 30-35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस  इतनी सीटें देने को तैयार नहीं हुई। शुक्रवार को कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने पाटीदार नेताओं से बातचीत की। इस बातचीत के बाद पाटीदार नेताओं में नाखुशी दिखी। देर रात पाटीदार नेताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।

वहीं, हार्दिक पटेल के प्रतिनिधि दिनेश बमभानिया ने कांग्रेस पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। दिनेश बमभानिया ने कहा,''कांग्रेस ने हमें मिलने के लिए बुलाया, लेकिन पूरे दिन हमें मिलने का वक्त नहीं दिया। कांग्रेस ने हमारी बेइज्जती की है।''

सूत्र बताते हैं कि पाटीदार नेताओं की रणनीति ज्यादा से ज्यादा सीट मांगने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाना है। अब देखना होगा कि आगे की राह कैसे तैयार होती है। बता दें कि पाटीदार समिति ने गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.