पाली पुलिस को देश भर में ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमासों को पकड़ने में सफलता मिली
पाली-17 नवम्बर 2017
पाली जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के निर्देशन में देश भर में एटीएम कार्ड बदल कर 250 से ज्यादा वारदाते कर ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाला गिरोह के तीन बदमासों को पाली पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है।
![]() |
सुत्रो से मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तराखड के हरिद्वार थाना गंगनहर निवासी अजय राठौड़ (22) पुत्र जगपालसिंह सासी (ठाकुर), उसके भाई सचिन राठौड़ और डाइवर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विजेंदर चोहान पुत्र केहर सिंह सासी (ठाकुर) को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से कुछ नकली एटीएम कार्ड और कार जप्त की। आरोपितों ने राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश में सेकड़ो वारदाते की। आरोपित एटीएम मशीन हैंग कर के वारदातों को अंजाम देते थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति स्वरूप शर्मा रायपुर थाना अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने भी दी ठगों के बारे में जानकारी।





