27 नवम्बर 2017
झुंझुनू - मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 30 नवम्बर से झुंझुनू दौरे ओर आ रही है और पिलानी से मुख्यमंत्री राजे झुंझुनूं दौरा शुरू करेगी। सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन भी जुट गया है। शनिवार शाम को जिला कलेक्टर दिनेश शर्मा,जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल सहित कई अधिकारी पिलानी पहुँचे तथा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह सहित पिलानी विधानसभा के स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री महोदया के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। रविवार को चिडावा के एसडीएम राजीव आचार्य ने शहर में चिडावा व पिलानी विधानस8 क्षेत्र के प्रसाशनिक अधिकारियों की बैठक ली।इस दौरान बैठक में सभी सरकारी महकमो के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने बैठक में सीएम दौरे की तैयारियों को लेकर जुट जाने के निर्देश दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम सबसे पहले 30 नवम्बर को पिलानी पहुँचेगी, 1 दिसम्बर को उदयपुरवाटी,4 दिसम्बर को खेतड़ी,5 दिसम्बर को सूरजगढ़,6दिसम्बर को झुंझुनू,7 दिसम्बर को नवलगढ़,16 दिसम्बर को मंडावा,फतेहपुर का दौरा रहेगा।
![]() |





