Breaking News
recent

ट्रंप ने भारत भेजा 31 अरब लीटर कच्चा तेल, भारत में 26 रुपए लीटर हो सकते हैं पेट्रोल के दाम

ट्रंप ने भारत भेजा 31 अरब लीटर कच्चा तेल, भारत में 26 रुपए लीटर हो सकते हैं पेट्रोल के दाम
Rajdarpannews.com
नई दिल्ली : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून के दौरान अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका से तेल आयात के लिए जो डील हुई थी उसके तहत अमेरिकी कच्चे तेल की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके बारे में जानकारी दी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 20 लाख बैरल अमेरिकी कच्चे तेल की पहली खेप उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह पर पहुंच चुकी है। पहली खेप में करीब 2.72 लाख टन कच्चा तेल पहुंचा है।

इस तेल के लिए भारत ने 10 करोड़ डॉलर की कीमत अदा की है, तेल की खेप पर पारादीप बंदरगाह पहुंची तो उस समय पेट्रोलियम मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास के अधिकारी वहां मौजूद थे। इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस कच्चे तेल को उसकी पारादीप, हल्दिया, बरउनी और बोंगाईगांव रिफाइनरियों में रिफाइन किया जाएगा।
क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
पेट्रोल और डीजल की ज्यादा कीमतों के बीच अमेरिकी से आया सस्ता कच्चा तेल सुनने में अच्छा लग रहा है और ऐसी उम्मीद जगा रहा है कि इससे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को काबू में करने में मदद मिलेगी। आंकड़े कहते हैं कि भारत में पूरा तेल आने के बाद अगर सरकार कुछ टैक्स हटा ले तो पेट्रोल के दाम 26 रुपए लीटर हो सकते हैं।
लंबी अवधि में भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिकी कच्चा तेल काफी मददगार हो सकता है। 20 लाख तेल भारत पहुंचने के बाद अब भारतीय तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने अतीरिक्त 39 लाख बैरल के लिए और ऑर्डर दे दिया है। इंडियन ऑयल के मुताबिक तेल की खरीद के लिए भारत और अमेरिका के बीच हुई डील के बाद ऊर्जा क्षेत्र में दोनो देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो भारी उतार-चढ़ाव होता है उससे बचने में भारत को मदद मिलेगी साथ में भारत की ऊर्जा जरूरत भी पूरा होगी।
भारत ने अमेरिका से कच्चा तेल खरीदने का पहली बार सौदा किया है। इस सौदे के तहत ही अमेरिका ने पहली बार भारत को अपने कच्‍चे तेल का निर्यात किया है।


Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.