Breaking News
recent

सुरक्षाबालो ने लश्कर ए तैयबा के 3 आंतकियो को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने ढेर किए 3 आतंकवादी, मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तानी

21 नवम्बर 2017

नई दिल्ली- जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। भारतीय सेना ने हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मौत के घाट उतारकर अपने नाम एक और बड़ी कामयाबी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तानी है। बता दें कि मागम इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
आतंकियों के ढेर की खबर जम्मू-कश्मीर के DGP एसपी वैद्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के मागम इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह सेना का शानदार काम है।
बता दें कि सेना ने इससे पहले 18 नवंबर को उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी के भतीजे सहित लश्कर-ए-तैयबा के छह पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था। इस एन्काउंटर में वायुसेना का एक गरुड़ कमांडो भी शहीद हुआ था।
जम्मू कश्मीर में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसपी वैद्य ने बताया था कि अभियान में लश्कर के दो कमांडरों को भी ढेर कर दिया गया।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.