Breaking News
recent

सजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाने वाले को 5 करोड़ का फ़तवा

मेरठ के राजपूत ने किया संजय लीला भंसाली के ऊपर फतवा जारी , सिर काट कर लाने वाले को 5 करोड़  का इनाम देने की ।
ऐसा लगता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘पद्मावती’ धीरे-धीरे करके उनके गले की फांस बनती जा रही है। सुनने में आया है कि अब तो उनके खिलाफ फ़तवा भी जारी हो गया है। यही नहीं फतवा जारी करने वालों ने तो उनका सिर काटकर लाने वाले को इनाम देने की भी घोषणा कर दी है। आइए जानें क्‍या है पूरा माजरा।
ऐसी है जानकारी
संजय लीला भंसाली
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के विरोध के सुर देश भर में गूंज रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अब उत्तर प्रदेश में जमकर बहिष्कार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो मेरठ के एक राजपूत नेता ने ऐलान किया है कि जो संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाएगा, उसे 5 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिया जाएगा।
दिखने लगे तेवर
फिल्म ‘पद्मावती’ के साथ ही संजय लीया भंसाली के खिलाफ देशभर के राजपूत समाज ने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है और इसलिए अब राजपूत करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह ने कहा है कि यदि ये फिल्म रिलीज होती है तो 1 दिसंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया जाएगा।
ऐसे किया जाएगा विरोध
बताया गया है कि उस दिन पूरे देश में फिल्म के विरोध में रैली निकाली जाएगी। इस फिल्म के खिलाफ हिंदूजनजागृती समिति ने भी सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि इस फिल्म को सेंसर की तरफ से पाससर्टिफिकेट दिया गया, तो देशभर में विरोध से होने वाले नुक्सान की जवाबदारी सेंसर बोर्ड की होगी।
राजपूत समाज का ऐसा है कहना
इस बारे में राजपूत समाज का कहना है कि रानी पद्मिनी और देश के ऐतिहासिक तथों के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बताया कि अगर ये फिल्म रिलीज होने दी गई तो ये यूपी के कानून व्यवस्था और शांति के लिए खतरा साबित हो सकती है।
बॉलीवुड हस्‍तियों ने किया समर्थन
हालांकि बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने इस फिल्म का समर्थन किया है, जिनमें सलमान खान और करण जौहर जैसे कुछ नाम शामिल हैं। इधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिल्म के समर्थन में कहा है कि जब तक इस फिल्म को देखा नहीं जाता हम किसी भी तात्पर्य पर नहीं आ सकते हैं।
ये किरदार आएंगे नजर
बता दें कि भंसाली की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी, तो वहीं रणवीर सिंहअलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। इसी के साथ शाहिद कपूर यहां राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अदिति राव हैदरी और राजा मुराद ने भी काम किया है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.