Breaking News
recent

दिसम्बर में 5 लाख ब्राह्मण जुटेंगे जयपुर में

जयपुर में जुटेंगे 5 लाख ब्राह्मण समाज के लोग


20 नवम्बर 2017

करौली-  जिला मुख्यालय पर शनिवार को सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव व करौली सवाई माधोपुर के प्रभारी ज्योतिषाचार्य पवन शर्मा ने शिरकत की। इससे पूर्व बस ऑपरेटर धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश पचौरी व सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव पवन शर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष मुकेश पचौरी को शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठन करने की बात कही। उन्होंने सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के निर्देश पर दिसंबर माह में ब्राह्मणों की आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर स्थित अमरूदों के बाग में 5 लाख ब्राह्मणों को एकत्रित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश पचौरी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सर्व ब्राह्मण महासभा करौली जिले से अधिक से अधिक संख्या में अमरूदों के बाग जयपुर में पहुंचकर आरक्षण की मांग को लेकर एकजुटता दिखाएंगे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के गजानंद शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मुकेश अरोरा, हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र मुद्गल, हिंदू सेना के संगठन मंत्री अर्पित शर्मा, अश्वनी वेराई, खुश बिहारी व्यास, अरुण व्यास, देवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र सिरोठिया, कृष्णा उपाध्याय सहित सर्व ब्राह्मण समाज के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।ये भी पढ़ें -

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.