बस-पिकअप की भीषण भिड़ंत, हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 से भी ज्यादा लोग घायल
21 नवम्बर 2017
नोखा- बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 व्यक्तियों की मौके पर ही मौतहो गई व एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को नोखा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नोखा-सोमलसर के बीच एक बस व पिकअप में हुई है।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सभी अलग-अलग जगह के निवासी थे। पिकअप में सभी लोग सांसी जाति के थे जो कि एक पास के ही गांव से मृत्युभोज के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। मृतकों के शव के टुकड़े पूरी सड़क पर फैल गये।
हादसे की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नोखा अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर किया। इस हादसे में पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है यह हादसा कितना भयानक था। फिलहाल नोखा पुलिस मौके पर मौजूद है।





No comments:
Post a Comment