बीकानेर- सुभाषपुरा में बुधवार की देर रात जुए बाजी के एक ठिकाने पर बड़ी कार्यवाही उम्मीद से दबिश देने पहुंची सदर थाना पुलिस टीम मौके पर महज तीन जुआरियों गिरफ्त में ले पायी। मुखबिर की इत्तला पर दो एसआई,तीन एसएसआई, दो हवलदारों और कांस्टेबलों की टीम के साथ सुभाषपुरा में एक मकान के समीप चल रहे बड़ा जुआ पकडऩे पहुंची पुलिस टीम की भनक लगते ही ज्यादात्तर जुआरी अपनी रकम समेट कर पहले ही भाग छूटे, जिनमें से महज तीन जनों फिरोज खां, रसीद और बाबू खां की पुलिस टीम के हत्थे चढ़ पाये।
पुलिस ने मौके पर तीनों जुआरियों के कब्जे से 8132 रूपये नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए। जबकि मुखबिर ने पुलिस को पुख्ता ढंग से इत्तला दी थी कि सुभाषपुरा की गली में फूसें खां के मकान के समीप जुआरियों की जाजम लगी है और दर्जनभर से ज्यादा जुआरी मोटे दाव लगा रहे है। बड़ी कार्यवाही की उम्मीद से थानाप्रभारी लक्ष्मणसिंह ने सब इंस्पेक्टर केदारमल, सब इंस्पेक्टर सुषमा, एएसआई लालचंद, रामस्वरूप, रामसिंह और दो हवलदारों तथा आधा दर्जन कांस्टेबलों की टीम को मौके पर भेजा।
लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही जुआरियों को कार्यवाही भनक लगी गई और ज्यादात्तर जुआरी अपनी अपनी रकम समेट कर इधर उधर हो गये। पुलिस तीन जुआरियों को ही घेराबंदी में ले पायी। गिरफ्त में आये तीनों जुआरियों के खिलाफ 13 आरपीजीओं एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज कर ली है।




