प्लान की खास बात ये है कि इसमें ग्राहकों को 300GB डाटा एक साथ अकाउंट में मिलेगा। जिसे यूजर चाहे तो 1 दिन में खत्म कर सकता है और चाहे तो पूरे साल चला सकता है। कंपनी ने प्लान उन लोगों को ध्यान में रखते हुए निकाला है जिन्हें ज्यादा डाटा इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है।
एयरटेल यूजर्स के लिए ये प्लान 334 रुपए महीने का पड़ेगा। वहीं, यूजर को पहले महीने में 25GB डाटा खर्च करना होगा, तो वह पूरा साल तक इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, इससे पहले एयरटेल ने 349 रुपए वाला प्लान निकाला था, जिसमें 28 दिन की ही वैधता है। इसके अलावा एयरटेल ने 349 रुपए के प्लान में भी यूजर्स के लिए डाटा बढ़ा दिया है। अब यूजर्स को रोजाना 1।5GB डाटा मिलेगा। प्लान में 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा होगी।
जियो के ऑफर से हर लिहाज में सस्ता
रिलायंस जियो के 399 रुपए के प्लान से एयरटेल का ये प्लान काफी सस्ता है। जियो के प्लान में यूजर्स को 70 दिन की वैधता मिलती है। जिसमें 70 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा है। लेकिन, डाटा के मामले में यूजर्स को रोजाना 1GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा जियो के 4999 रुपए के प्लान में यूजर को 360 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें एक साथ 350GB डाटा मिलता है। 350GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर मात्र 64kbps रह जाएगी, लेकिन इंटरनेट अनलिमिटेड चलता रहेगा।




