BJP ने जारी की तीसरी सूची 28 उम्मीदवारों को किया शामिल
20 नवम्बर 2017
नई दिल्ली - बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव
2017 के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने 28 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आज अपने 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में कुछ चौंकाने वाले उम्मीदवारों के नाम भी हैं।
इससे पहले भाजपा ने दो लिस्ट जारी किए थे। जिसमें पहली सूची में 70 और दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने वाले है। यहां 9 और 14 दिसंबर को मतदान होने हैं। इसमें पहले चरण में 19 जिलों के 89 निर्वाचन क्षेत्रों और दूसरे चरण में 14 जिलों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है। मतगणना 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ की जाएगी।
इससे पहले बीते 17 नवंबर को भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 70 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें कांग्रेस छोड़ कर आए छह विधायकों के नाम भी शामिल थे। इन विधायकों ने अगस्त में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस से आए विधायकों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से टिकट दिया गया है। इन 70 उम्मीदवारों में से 15 पटेल, 18 अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन अनुसूचित जाति और 11 अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं।





No comments:
Post a Comment