Breaking News
recent

ग्रेटर नोएडा:- दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा गार्ड की भी मौत

ग्रेटर नोएडा:- दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा गार्ड की भी मौत
16 नवम्बर 2017
ग्रेटर नोएडा :-   नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में गुरुवार शाम बदमाशों ने स्थानीय भाजपा नेता एवं उनके सुरक्षा गार्ड  की भी गोली मारकर हत्या कर दी।
 नोएडा एसएसपी लव कुमार ने बताया कि गांव बहलोलपुर के रहने वाले शिव कुमार यादव हैबतपुर गांव में प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते थे। उनके इसी गांव में दो प्राइवेट स्कूल भी है। गुरुवार शाम स्कूल से घर जाते वक्त तिगरी मोड के पास बाईक में सवार होकर आए  बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़ तोड़ गोलियां चला दी। गोली शिव कुमार यादव उनके सुरक्षा गार्ड बलीनाथ एवं रईस पाल को लगी। एसएसपी लव कुमार के मुताबिक गंभीर हालत में शिवकुमार को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उनके दोनों सुरक्षा गार्ड को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने शिवकुमार एवं बलीनाथ को मृत घोषित कर दिया। रईसपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भेज दिया गया है।
आपसी रंजिश का है मामला
शिवकुमार गाजियाबाद के कृष्णा नगर क्षेत्र से भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। एसएसपी लव कुमार के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चाचा सहित उनके परिवार के 2 लोगों की पूर्व में हत्या हो चुकी है। हैबतपुर गांव में हुई एक हत्या के मामले में मृतक शिवकुमार जेल भी गया था। पुलिस इस घटना के पीछे आपसी रंजिश मानकर चल रही है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.