Breaking News
recent

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी धमकी


24,  नवम्बर 2017

अहमदाबाद - गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी ने फोन करके स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। इस सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा। लेकिन तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
गुरुवार को किसी अज्ञात शख्स ने फोन करके गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी. उसने कहा कि स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। अज्ञात शख्स की धमकी भरी कॉल को पुलिस ने गंभीरता से लिया।

फौरन स्टेशन को खाली कराया गया. इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी अभियान शुरू किया। रेलवे स्टेशन पर रखा यात्रियों के सामान की जांच की गई। साथ ही स्टेशन का चप्पा चप्पा छाना गया। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

तलाशी और जांच के बाद  पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इस संबंध में आला अधिकारियों को सूचित कर दिया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कॉल कहां से की गई थी।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.