ओबीसी आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ बयान देने पर केबिनेट मंत्री सुरेन्द्र गोयल का पुतला जलाया
18नवम्बर2017
पलसाना - डीएसपी अधिकार दल दांतारामगढ इकाई की ओर से आज रामलीला मैदान पलसाना पर राजस्थान सरकार के पीएचडी मंत्री सुरेन्द्र गोयल का सुरेन्द्र गोयल मुर्दाबाद वसुन्धरा राजे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका गया! डीएसपी युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी किशोर दुल्हेपुरा ने कहा की राजस्थान में सन् 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा साधन सम्पन जातियो को ओबीसी में शामिल करने से मूल ओबीसी की जातियो का आरक्षण शून्य हो गया है मूल ओबीसी समाज लंबे समय से राज्य ओबीसी का वर्गीकरण करने की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा और कांग्रेस एक जाति विशेष के दबाव में आरक्षण का बंटवारा नही कर रही है विगत 5 नवम्बर को सीकर के कुमावत छात्रावास में मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा था कि ओबीसी वर्गीकरण में मेरा ओर मेरी पार्टी बीजेपी का कोई रोल नही है हम राजस्थान सरकार के ऐसे मंत्री की घोर निंदा करते है एक तरफ मूल ओबीसी समाजो के लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे है और मंत्री अपने आपको सर्व कुम्हार महासभा क़ा प्रदेशाध्यक्ष बताता है हम पूरे राजस्थान में मंत्री का जगह जगह विरोध करेंगे और उसकी विधानसभा में जाकर सबक सिखाएंगे इस अवसर पर एसवीपी जिला संयोजक अजय मारवाल हरिश कादिया अमोलक पारमूवाल नरेन्द्र कांटीवाल अमित रविकान्त विनोद वर्मा वासुदेव किशू वर्मा रोशन लढाणा सहित अनेक युवा शामिल थे





No comments:
Post a Comment