Breaking News
recent

जनवरी में सिनेमाघरों में आ सकती है ‘पद्मावती

जनवरी मे रिलीज हो सकती है  फिल्म  ‘पद्मावती’

22 नवम्बर 2017

मुंबई- बीते रविवार को फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज डेट बदलने की बात सामने आई। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि फिल्म आखिर किस डेट को रिलीज होगी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 12 जनवरी, 2018 को फिल्म रिलीज की जा सकती है। बता दें कि रिलीज डेट टलने के बाद करणी सेना ने भी 1 दिसंबर को भारत बंद का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इस वजह से 12 जनवरी को रिलीज हो सकती है फिल्म।

दरअसल फिल्म को 5 जनवरी (दीपिका पादुकोण) के बर्थडे पर भी रिलीज किया जा सकता था, लेकिन बॉलीवुड में साल के पहले हफ्ते में कभी भी बड़ी फिल्मों को रिलीज न किए जाने की रवायत है। ऐसे में 5 जनवरी के बाद आने वाले शुक्रवार यानी 12 जनवरी को ‘पद्मावती’ को रिलीज करने के लिए सबसे सटीक दिन है। इससे फिल्म अगले दो हफ़्तों तक टेंशन फ्री चल सकेगी। वजह साफ है कि 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे के मौके पर पहले से ही अक्षय कुमार की पैडमैन और सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी स्टारर ‘अय्यारी’ रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.