Breaking News
recent

पीएम मोदी ने की ट्रंप से मुलाकात, बोले- भारत की तारीफ के लिए शुक्रिया

पीएम मोदी ने की ट्रंप से मुलाकात, बोले- भारत की तारीफ के लिए शुक्रिया

मनीला । आसियान समिट में हिस्सा लेने फिलिपींस की राजधानी मनीले पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। यहां उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान से लेकर जन धन खातों की उपलब्धि के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी हमला किया।  मनीला में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत बुद्ध और गांधी का देश है और शांति हमारे रगों में है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों का उद्देश्य है भारत का कायाकल्प करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि हमारे देश में हर चीज वैश्विक मानकों के बराबर की हो।
पीएम मोदी ने की ट्रंप से मुलाकात,

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि आज कोई भी भारतीय सीना तानकर कह सकता है कि हम लोग दुनिया को देने वाले हैं, लेने वाले नहीं और छीनने वाले तो कतई नहीं हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बोला कि देश के हित में हम कड़े फैसले लेना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री ने मोदी ने आसियान समिट के उद्देश्य की ओर इशारा करते हुए कहा,  21वीं सदी एशिया की सदी मानी गई है। इसी के साथ ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे भारत की सदी बना लें और ये कहें कि हां ऐसा संभव है।
पूर्व सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,  2014 से पहले खबरें आती थीं कि कितना गया कोयले में, कितना गया 2जी में। लेकिन 2014 के बाद मोदी से पूछा जाता है कि मोदीजी कितना आया। पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को आसियान समिट से इतर द्विपक्षीय मुलाकात की। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है। हम पूरी दुनिया और अमेरिका की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं ने एशिया के भविष्य और संबंधों को लेकर चर्चा की। मोदी ने कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर पूरी दुनिया के भविष्य को बदल सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका ने जब भी भारत का जिक्र किया है तो बहुत गर्मजोशी से किया है। पीएम मोदी ने भारत की तारीफों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को शुक्रिया कहा।
आसियान समिट से इतर पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण है। बीते 6 महीनों में पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की यह दूसरी मुलाकात है। इस मुलाकात से ट्रंप यह संदेश देने की कोशिश करेंगे अमेरिका के लिए भारत का महत्व चीन से कम नहीं है। बीते कई सालों में अमेरिका और भारत के रिश्ते लगातार मधुर हुए हैं। खासतौर पर चीन के  वन बेल्ट वन रोड  प्रॉजेक्ट के मुकाबले में भारत, आॅस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की जुगलबंदी से भी इसके संकेत मिले हैं।
ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी ने भारत के लोगों को एक किया है। उन्होंने साथ ही कहा था कि भारत में विकास को भी गति मिली है। ट्रंप ने इसी मंच से चीन की व्यापारिक नीतियों के लिए उसे झिड़का भी था। माना जा रहा है कि इस बैठक में चीन के खिलाफ मोर्चाबंदी भी हो सकती है। इसके अलावा 31वें आसियान सम्मेलन में चीन के दक्षिण चीन सागर में उसकी गतिविधियों को लेकर घेरा जा सकता है। इस बैठक में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव समेत कई मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.