Breaking News
recent

मूंगफली की तुलाई में की जा रही है मनमानी किसानों ने सौंपा ज्ञापन किया प्रदर्शन

मूंगफली की तुलाई में की जा रही है मनमानी किसानों ने सौंपा ज्ञापन किया प्रदर्शन

21 नवम्बर 2017

मूंगफली की तुलाई करते हुये  
सुजानगढ़  - कृषि मंडी परिसर में चल रही समर्थन मूल्य व मूंगफली की खरीद मैं किसानों ने स्थानीय व्यवस्थापक पर आरोप लगाते हुए   प्रदर्शन किया लगभग 40 किसानों  ने आरोप लगाया दोपहर 2:00 बजे तक मूंगफली की तुलाई खरीद शुरू होने पर लंबी कतार हो गई ऐसे में देरी होने से किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ा किसान नेता हरजी राम गोदारा ने बताया जिनको किसानों का नंबर करवाया था उनकी  तुलाई नहीं होने से किसान तीन-चार दिनों से बैठे हैं परेशान हो रहे हैं कानोता के किसान ने बताया कि खरीद केंद्र मूंगफली व मूंग की तुलाई नही हो रही है बिदासर के किसान ने बताया उनका पंजीयन 13 अक्टूबर का है लेकिन अभी तक मूंगफली की तुलाई नहीं हुई है जबकि 5 अक्टूबर के पंजीयन की तलाई की हो चुकी है पीड़ितों की फरियाद यहां पर नहीं सुनी जा रही है जबकि टोल फ्री 10 दिनों से खराब पड़ा है किसानों ने एसडीएम कार्यालय ज्ञापन भी दिया  गौर तलब है इससे पूर्व 2013---14 में तत्कालीन व्यवस्थापक पर करोड़ो के घपले के आरोप लग चुके है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.