28 नवम्बर 2017
अजमेर - नसीराबाद छावनी क्षेत्र में सोमवार को विस्फोट से सेना का एक जवान घायल हो गया। जिसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। उसकी हालत गंभीर बताते हैं। हालांकि मामले में सेना की ओर से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सूत्रों के अनुसार नसीराबाद के बलवंता स्थित 374 कॉम्बो आरडी बिग्रेड में तैनात अनिल कुमार पुत्र बृजकुमार सेन को घायल होने पर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन इकाई में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा कि जवान के हाथ की सर्जरी की गई है।
![]() |
अनिल के बयान देने के बाद ही हकीकत का पता चलेगा। उधर, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि छावनी क्षेत्र में विस्फोट होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मामला सेना से जुड़ा है, सूचना मिलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।





