Breaking News
recent

डॉ. अजय चौधरी की तबादले को लेकर वित विभाग मुख्य सचिव से हुई तनातनी

डॉ. अजय चौधरी की तबादले को लेकर वित विभाग मुख्य सचिव से हुई तनातनी 

29 नवम्बर 2017 

चूरू - राजस्थान में सेवारत डॉक्टरों की मांगों को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर रहे अखिल राजस्थान चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अजय चौधरी और उपाध्यक्ष डॉ. वर्षा सक्सेना का भी मंगलवार को तबादला कर  दिया गया है। 
चूरू में सीएमएचओ के पद से हटाकर उन्हें अब करौली के हिंडोनसिटी की सीएचसी में लगाया गया है।
वार्ता के दोरन हुई तनातनी
आंदोलन के दौरान डॉ.चौधरी ने सरकार की कोई बात नहीं सुनी थी, वार्ता में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीबी गुप्ता तक से उनकी तनातनी हो गई थी। हालांकि डॉ.चौधरी के साथ 11 और डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं, लेकिन उनका तबादला आंदोलन में चिकित्सा सेवाएं ठप करने की वजह को ही माना जा रहा है।

आंदोलन की दी चेतावनी 

डॉ.चौधरी और डॉ.वर्षा का तबादला करने से अखिल राजस्थान चिकित्सक संघ में रोष व्याप्त हो गया है। संघ के महासचिव डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने उनके तबादलों को बदले की कार्रवाई करार देते हुए तबादलें निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 


डॉ.चौधरी ने अपने तबादले पर कहा -  कि मुझे हिण्डौन जाकर ज्वॉइनिंग करनी है या नहीं, इसका फैसला अखिल राजस्थान चिकित्सक संघ ही करेगा। सरकार ने हमसे समझौता कर इस तरह का कदम उठाया है जो पीठ में खंजर घोंपने जैसा है। आज सुबह भी चूरू में मेरे आॅफिस में एसडीएम और संयुक्त निदेशक चिकित्सा  मेरी ड्यूटी टाइम में उपस्थिति का निरीक्षण करने आए थे, लेकिन मैं वहीं अपनी ड्यूटी दे रखा था।
इन सभी के हुए तबादले
डॉ. बालकृष्ण शर्मा को जयपुर में ईएसआई डिस्पेंसरी नंबर एक, डॉ.कमलकांत को बाड़मेर की जसोल सीएचसी, डॉ.अशोक गुर्जर को पिंडवाड़ा सीएचसी, डॉ.केसी पंवार को करौली जिला चिकित्सालय, डॉ.पृथ्वीराज मीणा को बांसवाड़ा के गनोड सीएचसी, डॉ.मनोज कुमार को चूरू सीएमएचओ, डॉ.वर्षा सक्सेना को आबूरोड सीएचसी, डॉ.गणपत पुरी को धौलपुर जिला अस्पताल, डॉ.ओमप्रकाश सोलंकी को बांसवाड़ा जिला अस्पताल में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, डॉ.कपूर थालोर को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, डॉ.विक्रम सिंह को धौलपुर जिला अस्पताल में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी लगाया गया है। 

rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.