गुजरात विधानसभा चुनाव: अजान की आवाज सनुकर पीएम मोदी हुए चुप, रोक दिया भाषण
30 नवम्बर 2017
नवसारी: गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार प्रसार में लगीं है। इस क्रम में बुधवार को पीएम मोदी ने भी अपना पार्टी बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ रैलियों में शामिल हुए जनता को विश्वास में लेने का प्रयास करते हुए कांग्रेस समेत तमाम विरोधियों को निशाने पर लिया।
बुधवार को पीएम मोदी सूरत के नवासरी में सभा को संबोधित करने पहुंचे, इस दौरान मोदी ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया जिससे धर्मनिरपेक्ष देश भारत की जनता के लिए एक सार्थक संकेत कहा जा सकता है। दरअसल मोदी यहां करीब शाम साढ़े 5 बजे नवसारी पहुंचे, जहां वह सभा को संबोधित कर रहे थे। इस बीच करीब 6 बजे वह पीएम ने एका एक अपना भाषण रोक दिया, जिसका कारण था कि सभास्थल के पास की मस्जिद से अजान की आवाज सुनाई दी, इस दौरान पीएम 15 मिनिट तक चुपचाप खड़े रहे और अजान खत्म होने के बाद ही उन्होंने अपना भाषण फिर से शुरू किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस की नीतियों की जमकर आलोचना की और लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर दें। वहीं पीएम ने पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की रिहाई पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी छूट जाए तो यहां कांग्रेस वाले ताली बजाते हैं। आपको बता दें गुजरात में विधानसभा चुनाव के तहत इस बाद दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि इसके नतीजे 18 दिसंबर को घोषित होंगे।





No comments:
Post a Comment