Breaking News
recent

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने खोला भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा

कांग्रेस का जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ  चलाया अभियान, प्रशासन को चेताया

21 नवम्बर 2017

जयपुर / करौली- राजस्थान में उपचुनाव से पहले  कांग्रेस ने जन समस्या एवं विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ  अभियान शुरू कर दिया। सरकार के खिलाफ  धरना प्रदर्शन की शुरुआत सोमवार को करौली जिले से हुई। यहां पर उप नेता प्रतिपक्ष व सपोटरा विधायक रमेश मीना के आह्वïान पर हुई जनसभा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राज्य सरकार को विकास के मुद्दों पर जमकर घेरा और जनता के काम नहीं होने का आरोप लगाए। कांग्रेस के इस अभियान के तहत उन जिलों में भी प्रदर्शन और आमसभाएं आयोजित होंगी जहां विकास कार्य नहीं हुए।
करौली के त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम में हुई जनसभा में प्रदेश कांग्रेस एवं एआईसीसी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सपोटरा के कांग्रेस विधायक रमेश मीणा की ओर से 25 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ के साथ एआईसीसी सचिव और प्रदेश सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री को झूठ का पुलिंदा बताया। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री व विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामस्वरूप मीणा, एआईसीसी प्रवक्ता संदीप चौधरी,पीसीसी प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मामू, भरोसी लाल जाटव, गिर्राज मलिंगा, कांग्रेस महासचिव सुशील शर्मा, करौली विधायक दर्शन सिंह, रामनारायण मीणा, जिला प्रमुख अभय कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।
बॉक्स.....
इन मुद्दों पर जताया विरोध
करौली में बिजली, पानी, सड़क, सरकार और प्रशासन के भ्रष्टाचार, धौलपुर-करौली रेल लाइन, मंडरायल के समीप चंबल नदी पर पुल, जगर लि ट परियोजना, चंबल पेयजल परियोजना, दोहरी बांध परियोजना, लचर प्रशासन सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर जनसभा की गई है।
विधायक रमेश मीणा ने कहा कि करौली जिले में कांग्रेस के तीन विधायक होने के कारण विकास में अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जला प्रशासन की पंगु होने के आरोप लगाते हुए कलेक्टर को घूंघट वाली दुल्हन की संज्ञा दे डाली। अन्य विभागों के अधिकारियों पर भी निरंकुश और भ्रष्ट होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को जिले से बाहर किया जाना चाहिए। सभा स्थल पर ज्ञापन लेने आए एडीएम को जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.