सच्चे जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य बनता है जनता की समस्याएं सुने और जनहित में उनका समाधान करे
18 नवंबर 2017
लक्ष्मणगढ़ - नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 में विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने वार्डवासियों से मिलकर जन समस्याएं सुनी | वार्डवासियों ने विधायक डोटासरा को सड़क, टयूबवैल, खुले नाले को ढकने आदि समस्याओं से अवगत करवाया | विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में वार्डवासियों ने फूल मालाएं, शॉल व साफा पहनाकर अतिथियों का शानदार स्वागत किया | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सच्चे जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य बनता है जनता की समस्याएं सुने और जनहित में उनका समाधान करे | डोटासरा ने कहा कि आने वाले दिनों में शहरवासीयों को 24 घंटे पीने का पानी मिले, इसके लिए पेयजल की 80 करोड़ की योजना की सौगात शहरवासीयों को अतिशीघ्र मिलेगी | तथा पूर्व में की गई घोषणाओं में शहरवासीयों को आठ टयूबवैल व पाईप लाईन के लिए 99 लाख रुपये की स्वीकृती मिल गई है | वार्डवासियों की मांग पर डोटासरा ने कहा अतिशीघ्र खुले नाले को पालिका द्वारा ढकवाने काम पूरा कर दिया जाएगा | तथा वार्ड की अन्य समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र कर दिया जाएगा |
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य बनवारी पाण्डेय, चैरमेन प्रतिनिधि पवन बुटोलिया, पालिका उपाध्यक्ष शाकीर सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कस्वॉ, नगर अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, उप प्रधान मुकेश वर्मा, राकेश सिहाग, बनवारीलाल दादा, भागिरथ ढाका, पूर्व शिक्षा उप निदेशक अर्जुनलाल वर्मा, शिवभगवान चेजारा, सज्जन कुमार वर्मा, मदनलाल वर्मा, भागिराम चेजारा, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, ठेकेदार ताराचन्द वर्मा, कैलाश कुल्फीवाला, कृष्ण चेजारा, बादल सैनी, पार्षद अनिल चन्देल, पार्षद संजीव कुमार भानूका, पार्षद विकास खींची, शिवकरण चौधरी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे |




