Breaking News
recent

दीपिका पादुकोण बोली- पद्मावती की रिलीज कोई नहीं रोक सकता

दीपिका पादुकोण बोली- पद्मावती की रिलीज कोई नहीं रोक सकता।
नई दिल्ली - फिल्म पद्मावती पर चल रहे विवाद पर दीपिका पादुकोण ने कहा कि इसे रिलीज होने से कोई भी चीज नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ सेंसर बोर्ड के लिए जवाबदेह हैं। इसका विरोध डराने वाला है। मुझे विश्वास है कि यह एक बड़ी लड़ाई जीतेगी। बता दें कि राजपूत कम्युनिटी और करणी सेना ने फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पिछले दिनों राजपूत कम्युनिटी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और करणी सेना ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में प्रदर्शन किए। इनकी मांग है कि रिलीज होने से पहले उन्हें इसे दिखाया जाना चाहिए। बता दें कि दीपिका ने रानी पद्मावती का रोल निभाया है। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी।
दीपिका पादुकोण बोली- पद्मावती की रिलीज कोई नहीं रोक सकता

दीपिका पादुकोण ने कहा- पद्मावती का रोल निभाना फख्र की बात
दीपिका पादुकोण ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन संजय लीला भंसाली की फिल्मों में हीरोइन बनूंगी। ये हर एक्ट्रेस के लिए नसीब की बात है। मैं इसका जश्न मनाती हूं। मैं पद्मावती के लिए रिलीज का इंतजार कर रही हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म विवादों से निकलकर सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी लड़ाई जीतेगी। एक महिला के रूप में मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने और कहानी को बताने पर फख्र है। बता दें कि इससे पहले दीपिका ने संजय लीला भंसाली की मूवी रामलीला और बाजीराव मस्तानी में काम किया था।


दीपिका पादुकोण ने कहा कि फिल्म का विरोध बहुत डराने वाला है। यह सच में डरावना है। इससे हमें क्या मिला? एक देश के रूप में हम कहां पहुंच गए हैं? हम आगे बढऩे के बदले पीछे जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट पर दीपिका ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ ‘पद्मावती’ को लेकर नहीं है, बल्कि हमारी इंडस्ट्री एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है।


फिल्म पद्मावती को लेकर क्या आपत्ति है?
राजस्थान में करणी सेना, बीजेपी लीडर्स और हिंदूवादी संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। राजपूत करणी सेना का मानना है कि इस फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। लिहाजा, फिल्म को रिलीज से पहले पार्टी के राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाना चाहिए। ऐसा करने से रिलीज के वक्त फिल्म के लिए सहूलियत रहेगी और तनाव के हालात से बचा जा सकेगा। अब राजस्थान के राजघराने भी विरोध में उतर आए हैं।


Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.