Breaking News
recent

भाजपा और कांग्रेस के बीच हुईं डिजिटल जंग तेज़

भाजपा 6 लाख तो कांग्रेस 50 हजार गुजराती वोटरों तक भेज रही है एक साथ मेसेज

29 नवम्बर 2017
सूरत - गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग की तारीख आते ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच डिजिटल जंग तेज हो गई है. बीजेपी जहां एक साथ 6 लाख लोगों तक तो कांग्रेस 50 लोगों तक मैसेज भेज रही है. दोनों पार्टीयों के आईटी हेड ताल ठोक रह है. बीजेपी जहां कांग्रेस के 60 साल के कामों पर तंज कस रही है, वही कांग्रेस नोटबंदी और जीएसटी से कारोबारी को हुई परेशानी को कैश कराने की कोशिशों में जुटी है।
एक साथ 6 लाख वोटर्स तक पहुंचती है BJP 
मीडिया कि रिपोर्ट कि माने तो बीजेपी का आईटी सेल एक बार में एक साथ करीब 6 लाख वोटर्स तक पार्टी का मैसेज पहुंचाता है. वहीं कांग्रेस भी अपने सोशल मीडिया के जरिए एक साथ 50 हजार वोटर्स तक पार्टी का मैसेज पहुंचाने का दावा करती है. बीजेपी के सूरत आईटी सेल इंचार्ज पीवीएस शर्मा ने बताया कि एक्सपर्ट्स के अलावा करीब 700 लोग सेल से जुड़े हुए हैं, जो पार्टी के लिए काम करते हैं. वहीं कांग्रेस के विनीत सिंह बताते हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी की तरह प्राइवेट एजेंसी के जरिए सोशल मीडिया पर काम नहीं करती. उनके वर्कर्स और वॉलंटियर्स ही अलग-अलग मीडिया से वोटर्स तक पहुंच बनाते हैं.
ऐसे काम करता है पार्टियों का IT सेल
बीजेपी पार्टी का मेन आईटी सेल हर विधानसभा क्षेत्र पर नजर रखता है। एरिया वाइज डाटा कलेक्शन और एनालिसिस के लिए खासतौर पर दो लोग अप्वाइंट किए गए हैं। इसके अलावा बीजेपी ने हर क्षेत्र में 20 ऐसे वर्कर्स की टीम तैनात की है जो वोटर्स की राय, ट्रेंड, विरोधी की हर एक्टिविटी इन्फॉर्मेशन सेल को देती है। कांग्रेस: सूरत शहर के हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने दो वर्कर्स तैनात किए हैं, जो मेन आईटी सेल को इलाके की हर तरह की इन्फॉर्मेशन देते हैं। आईटी सेल फेसबुक, ट्विटर या वॉट्सऐप के जरिए मिलने वाली वोटर्स की प्रॉब्लम्स दूर करता है।
स्क्रिप्ट राइटर लिख रहे भाषण
चुनाव में वोटर्स तक अपनी बात पहुंचाने या उनकी कोई बात सुनने से छूट न जाए, इसके लिए सूरत शहर के कैंडिडेट्स कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि न सिर्फ पार्टी लेवल पर, बल्कि पर्सनल लेवल पर भी वे इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के जरिए वोटरों से कनेक्ट होते हैं. इसके लिए कई कैंडिडेट्स फेसबुक लाइव कराते हैं. लगातार टि्वटरहैंडल अपडेट करते हैं या वॉट्सऐप ग्रुप पर रेग्यूलर इन्फॉर्मेशन देते रहते हैं.  निजी तौर पर बिजी होने की वजह से इस काम में ढिलाई न हो, इसके लिए स्पीच लाइव करने के लिए प्रोफेशनल वीडियोग्राफर हायर कर रखे हैं. नाम न छापने की शर्त पर बीजेपी के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि सूरत के कई कैंडिडेट्स ने भाषण लिखने के लिए स्क्रिप्ट राइटर हायर किए हैं. ये राइटर वोटर्स का मूड, उनकी भाषा, स्थानीय मुद्दों और जरूरतों को ध्यान में रखकर भाषण लिखते हैं।
पूर्णेश मोदी ने कराया था लाइव
पिछले दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली सूरत में थे। बीजेपी के कैंडिडेट पूर्णेश मोदी ने जेटली का भाषण अपने फेसबुक पेज से लाइव दिखवाया. इसके अलावा पीएम मोदी की सभाओं का लाइव कराने का भी इंतजाम है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.