दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भरोसेमंद है मोदी सरकार
20 नवम्बर 2017
नई दिल्ली- वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम द्वरा किए गए सर्वे में पता चला कि मोदी सरकार दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भरोसेमंद सरकार है।
सर्वे में स्विट्जरलैंड सरकार पहले स्थान पर है तो दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया की सरकार को दूसरी सबसे भरोसेमंद सरकार घोषित किया गया है।
मोदी सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल से खुश होकर 73 फीसदी भारतियों को मोदी सरकार पर भरोसा है। गुजरात चुनाव के दौरान नोटबंदी और जीएसटी को लेकर विपक्ष के आरोपों को सामना कर रही मोदी सरकार के लिए यह सर्वे खुशखबरी लेकर आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह सूची साझा करते हुए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि सर्वेक्षण के नतीजे दर्शाते हैं कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।




