तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना
17 नवम्बर 2017
नई दिल्ली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। कमजोर वैश्विक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोना 100 रुपये घटकर 30525 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। साथ ही चांदी 75 रुपये की गिरावट के साथ 40650 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। कीमतों में गिरावट इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते देखने को मिली है।
अमेरिका के उम्मीद से बेहतर इकोमॉमिक डेटा के बाद अगले महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार दिख रहे हैं। इससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से घटी मांग भी एक कारण है।
वैश्वि स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.07 फीसद की कमजोरी के साथ 1276.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30525 रुपये और 30375 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते तीन सत्रों में सोने की कीमतों में 175 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गिन्नी, हालांकि, 24700 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही है।





No comments:
Post a Comment