हरियाणा के 13 जिलों मे 26नवम्बर तक इंटरनेट सेवा बंद
25 नवम्बर 2017
नई दिल्ली: हरियाणा के जसिया में 26 नवंबर को जाट समाज की महारैली को लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह सतर्क दिख रही है कई जिलों में इंटरनेट सेना बंद कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ हरियाणा सरकार ने जींद, हांसी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, कैथल और चरखी दादरी में 26 नवम्बर की आधी रात्रि तक के लिए मोबाइल, इंटरनेट, SMS और डोंगल सर्विस को बंद कर दिया है। रैली के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो सके इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने ये फैसला लिया है।




