Breaking News
recent

डकैती डालने वाले गिरोह के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वारदात मे प्रयुक्त एक्टिवा गाडी बरामद व एक जिन्दा कारतूस बरामद

27 नवम्बर 2017
  जयपुर-  पुलिस उपायुक्त उत्तर श्री सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 02.11.2017 को परिवादी श्री रणछोड निवासी गांव मनादर थाना बलूट जिला सिरोही राज0 हाल मकान नं0 823 रामचन्द्र शर्मा की गली खुंटेटों का रास्ता जयपुर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट ’’ दिनांक 2.11.17 को समय 2.45 पीएम पर चार बदमाषान मकान नं0 823 रामचन्द्र शर्मा की गली खुंटेटों का रास्ता जयपुर में प्रवेश कर परिवादी से तीन लाख पचास हजार रू0 की डकैती डालकर फरार हो गये‘‘। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में वारदात का पर्दाफाश करते हुए आठ अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरोह के मास्टरमाइंड भवानी सिंह एवं अन्य पांच अभियुक्तों विक्की कुमावत, विकास, मोहित, बिशाल उर्फ बिट्टू, चन्द्र प्रकाष लखन उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की राशि एक लाख रू0 नकद, वारदात में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देषी कट्टा व तीन जिन्दा कारतूस व दो मोटरसाईकिल बरामद की गई थी। इनके अतिरिक्त गिरफ्तारी से शेष रहे दो अभियुक्तगण यशवंत उर्फ सोनू व तेजसिंह उर्फ तेजा को आज दिनांक 27.11.17 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  

उन्होेंने ने बताया कि वारदात की गम्भीरता को देखते हुए अति0 पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय श्री राजेश मील एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री सुमित कुमार के निर्देशन व थानाधिकारी कोतवाली अशोक खत्री के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शेष अभियुक्तगण की दस्तयाबी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 27.11.17 को मुताबिक मुखबिर सूचना एवं आसूचना के आधार पर कानि छीतर मल, अर्जुन सिंह एवं राजेश कटारिया द्वारा अभियुक्तगण का पीछा कर अभियुक्त (1) यशवंत उर्फ सोनू पुत्र श्री बिहारी लाल जाति कुमावत उम्र 20 साल निवासी मकान नं0 29/47 व्यास काॅलोनी थाना शास्त्रीनगर जयपुर (2) तेजसिंह उर्फ तेजा पुत्र श्री दातार सिंह उर्फ कैलाश सिंह जाति राजपूत उम्र 20 साल निवासी गोविन्द नायक का मकान शिवाजीनगर थाना भट्टाबस्ती जयपुर को चांदपोल बाजार से डिटैन किया जाकर वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा गाडी तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तगण से अनुसंधान जारी है।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.