राजस्थान सरकार का फरमान स्कूलों ने मानने से किया इनकार
20 नवम्बर 2017
जयपुर - राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने लव जिहाद के बारे में जानकारी और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए स्कूल टीचरों को निर्देश दिये हैं. जिसमें कहा गया है कि टीचर सभी छात्रों को जयपुर में चल रहे आध्यात्मिक मेले में ले जाएं. जिससे वे लव जिहाद और ईसाइयों द्वारा किए गए षड़यंत्र के बारे में किताबें खरीदरप जानकारी कर सकें. निर्देश में ये भी कहा गया है कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने के हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो और साथ शाकाहारी बनने की भी शपथ लें.
स्कूलों ने निर्देश मानने से किया इनकार
एक रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर उप शिक्षक अधिकारी दीपक शुक्ला ने कहा कि मेले में राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के छात्र अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. शुक्ला ने साथ में यह भी कहा कि यह निर्देश प्राइमरी एंड सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर वसुदेव देवनानी के ऑफिस से आया है. वहीं जयपुर स्कूलों का कहना है कि वे तब तक इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे, जब तक कि प्राइमरी एंड सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर के ऑफिस से कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता.
20 नवंबर से लगेगा पांच दिवसीय मेला
इस मामले में अभी तक ना तो वसुदेव दवनानी की तरफ से और ना ही प्राइमरी एंड सेकेंडरी एजुकेशन ऑफिस से आधिकारिक ऑफिस से इसकी पुष्टी की गई है. 20 नवंबर को जयपुर में होने वाला यह पांच दिवसीय मेला तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है. इस मेले का उद्देश्य है कि समाज के लिए सेवा करने वाले संगठनों को एक प्लैटफॉर्म मिल सके जिससे समाज सुधार में कार्य किया जा सके.





No comments:
Post a Comment