Breaking News
recent

लूनकरणसर की स्कूली छात्राओं ने कर दिया कमाल, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर : लूनकरणसर की स्कूली छात्राओं ने कर दिया कमाल, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। पिछले कई वर्षों से कबड्डी खेल देश मे लगातार आगे बढ़ रहा है, लडकियां भी अब इस खेल में नाम रोशन कर रही है। लूनकरनसर तहसील के खोडाला गांव की राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विधालय की छात्राओं ने भी कमाल का खेल दिखाया।
लूनकरणसर की स्कूली छात्राओं ने कर दिया कमाल, पढ़ें पूरी खबर
स्कूली छात्राओं की इस टीम ने नागौर के जसवंतगढ में खेली गई राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जयपुर संभाग की टीम को 38-33 के नजदीकी अन्तर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत बीकानेर संभाग का मान बढाया है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामीणों व तहसील के लोगों ने खुशियां जाहिर की है।
दूसरी तरफ गांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता विकास चौधरी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय की बालिकाओं ने सरकार द्वारा कम संसाधन मुहैया करवाने के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत व लगन के दम पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर अपनी योग्यता साबित की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व शिक्षा विभाग को इस तरफ अभी से विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि राष्ट्रीयअंतराष्ट्रीय स्तर पर गांवों की प्रतिभा पहुंच सके।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.