Breaking News
recent

राहुल गांधी ने नोटबन्दी को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा

राहुल गांधी ने  नोटबन्दी को लेकर लिया भाजपा सरकार को आड़े हाथ 

25 नवम्बर 2017

पोरबंदर- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर शुक्रवार को पोरबंदर पहुंचे और इसकी शुरूआत यहां महात्मा गांधी की जन्मस्थली कीर्ति मंदिर जाकर की। गुजरात के पोरबंदर में ‘नवसर्जन मच्छीमार अधिकार सभा’ में मछुआरों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि  22 साल से गुजरात के सबसे अमीर लोगों की आवाज़ विधानसभा और मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनी गयी, आपकी आवाज़ सरकार तक नहीं पहुंचती, इसे हम बदल कर दिखायेंगे, जब कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी तो हमारे दरवाजे आपके लिये खुले होंगे चाहे वो विधानसभा हो या मुख्यमंत्री कार्यालय हो, गुजरात की जनता जो कहेगी उसके बल पर सरकार चलायेंगे।

राहुल ने कहा कि नोटबंदी के समय जब आप लाइन में लगते थे तब क्या किसी सूट-बूट वाले को देखा था? मैं बताता हूं क्यों नहीं देखा, क्योंकि वो पहले से ही बैंक के अंदर पीछे से घुस के एसी में बैठे थे। उन्होंने कहा कि मछुआरों ने कहा था कि जो काम किसान करता है वही काम मछुआरा करता है, मछुआरों के लिये अलग मंत्रालय होना चाहिए और हमारी सरकार बनेगी तो हम ये काम करके दिखायेंगे, पूरे देश में किसान कर्जा माफ करने की बात कर रहा है, पिछले साल हिन्दुस्तान के सबसे बड़े 10 उद्योगपतियों का नरेन्द्र मोदी ने खुद 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपया माफ किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ एक व्यक्ति को 33000 करोड़ रुपये दूसरी तरफ करोड़ो लोगों को मिलने वाला 300 करोड़ रुपये भी छीन लिया, आपको 300 करोड़ की सब्सिडी नहीं देते लेकिन टाटा नैनो बनाने के लिये 33000 करोड़ रुपये दे देते हैं, अगर बड़ा उद्योगपति मोदी से पैसा मांगे तो 33000 करोड़ रुपये दे देते हैं। जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तब हम आपको डीजल पर सब्सिडी देते थे, 5 लाख लोगों को ये सब्सिडी दी जाती थी और इस पर सरकार का 300 करोड़ रुपये लगता था।


Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.