कांग्रेसी उतरे फिल्म पद्वामति के विरोध में, भंसाली का पुतला लटकाया फांसी पर
18 नवम्बर 2017
कोटा - रानी पद्मावती के किरदार को लेकर बनी फिल्म पद्मावती में निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा इतिहास से छेड़छाड़ कर रानी पद्मावती के किरदार को गलत तरीके से पेश करने पर पूरे देश में हो रहे विरोध के बीच आज कोटा में कांग्रेस द्वारा इस फिल्म पर रोक लगाने ओर निर्माता पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी सजा देने की मांग को लेकर नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान निर्माता संजय लीला भंसाली के पुतले को फांसी पर लटका कर आक्रोश दर्ज करवाया गया
इस प्रदर्शन में मुख्यरूप से उपस्थित नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने कहा की माँ पद्मावती पूरे देश का गौरव थी उनकी जीवनी को तोड़मरोड़ कर फिल्म के माध्यम से जो दृश्य दिखाये जाने है वो पद्मावती के जीवन से बिल्कुल भिन्न है
हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि केंद्र ओर राज्य की सरकारों पर दबाव डालकर पद्मावती फिल्म पर रोक क्यों नही लगवा रहे है
प्रदर्शन के दौरान S.C.कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक ,कांग्रेस नेता राजीव आचार्य , अजय भान सिह , संदीप भाटिया आदि ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की रानी पद्मावती पूरे भारत देश का गौरव है उनके चरित्र ओर उनसे जुड़े इतिहास के साथ फिल्म बनाने के नाम पर किसी के भी द्वारा छेड़छाड़ बर्दास्त नही की जायेगी !!
प्रदर्शन में मुख्य रूप से रोहित कलोसिया,कपिल चतुर्वेदी , ललित नंदवाना ,विजय शर्मा ,रवि चांदना , पल्लव शर्मा,दिग्विजय राजावत ,जितेंद्र सिंह जीतु बना , ईशान अंसारी ,खेमकरण गुप्ता ,दीपक केवट ,दीपक पंवार ,कालू भाई ,ओम चावला ,अनूप मिश्रा ,महेश अनिजवाला,मोहन मेघवाल ,भगवान सिह ,राकेश सुमन , प्रशांत हाड़ा , मयंक शर्मा मोनी , मानक सिंह , राहुल माचल ,दुर्गाशंकर मेघवाल ,सुखदेव प्रजापति आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहै ।।





No comments:
Post a Comment