Breaking News
recent

बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन,किसानों को बंधी आस


बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन,किसानों को बंधी आस
बीकानेर- पिछले दो तीन दिन से धुंध से घिरे इलाके में मंगलवार देर रात एक बार फिर मौसम पलट गया। जिले के अनेक क्षेत्रों में देर रात बरसात होने से ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर चलने के कारण लोग अपने घरो में दुबके रहे। ठिठुरते हुए स्कूली बच्चे स्कूल जाते नजर आये। इस बूंदाबांदी से किसान काफी खुश दिख रहे क्योकि ये बारिश फसलों के लिये संजीवनी साबित होगी।
बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

किसानों का कहना है कि इस समय मावठ हो जाये तो बरानी जमीन में बिजान समय पर हो जायेगा। क्षेत्र में सुबह से ही शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठिठुरन बढऩे के साथ अब लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं गर्म कपड़ों की ब्रिकी में भी इजाफा देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से आये मौसम में अचानक बदलाव के कारण रात में भी सड़कों में पहले की भांति चहल पहल कम नजर आने लगी है।
देर रात हुई बारिश
मंगलवार रात करीब आठ बजे तेज ठंडी हवाएं शुरू हुई। धीरे धीरे आसमान में बादल छा गये और रात करीब 12 बजे के बाद तेज गर्जन के बाद बारिश शुरू हुई तो रूक रूक अल सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी का जमाव हो गया।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.