Breaking News
recent

कांग्रेस ने की लिस्ट जारी सिद्धु और राजबब्बर करेंगे प्रचार

कांग्रेस ने जारी करी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट , नवजोत सिंह ,राज बब्बर भी करेंगे पार्टी का  प्रचार

20 नवम्बर 2017

अहमदाबाद - गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में चुनाव प्रचार को लेकर समीकरण तेज हो गये हैं. सभी पार्टियां अधिक से अधिक रैली कर वोटरों को अपनी पलड़े में लाने की कोशिश कर रहे हैं. सत्ताधारी बीजेपी ने पहले ही अपने दिग्गज नेताओं को गुजरात में प्रचार के लिए मैदान में भेज दिया है. अब विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अकेले ही पार्टी की कमाना संभाले हुए थे. लेकिन अब कांग्रेस ने चुनावी सरगर्मी तेज होता देख 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी है. दरअसल, पार्टी के स्टार प्रचारकों में 40वें स्थान पर गुजरात के दलित नेता अल्पेश ठाकोर को भी शामिल किया गया है.  इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी नाम है जो स्वास्थ्यकारणों से अब तक गुजरात में पार्टी के प्रचार से दूर रही हैं.

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

कांग्रेस पार्टी ने बाद रविवार को काफी कंफ्यूजन के बाद 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी की थी. उसके बाद प्रचारकों की लिस्ट से यह साफ है कि पार्टी चुनाव में पूरी जोर आजमाइश के लिए तैयार है. हालांकि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में अपनी नवसृजन यात्रा के चार चरण पूरे कर चुके हैं. इसमें राहुल ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में रोड शो और रैलियां कर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है.

सिद्धू भी कांंग्रेस की ओर से करेंगे प्रचार

पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया, राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोह गहलोत, राज्य सभा सांसद अहमद पटेल और प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा भाजपा से काग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धूऔर अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है.

पीछे नहीं है बीजेपी

वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पहले ही दो लिस्ट जारी कर चुकी है. शुक्रवार को बीजेपी ने 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इसके बाद शनिवार को दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसके साथ ही बीजेपी अब तक गुजरात विधानसभा की 106 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. बीजेपी ने इस बार पाटीदारों के नाराज होने के कारण बड़ा दांव खेलते हुए पाटीदार नेताओं को बड़ी संख्या में  टिकट  दिया है ।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.