Breaking News
recent

सलमान खान ने बिग बॉस से बाहर किया करण-बिपाशा का ऐड

मुंबई 
29 नवम्बर 2017

बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने अपने शो के दौरान बिपाशा बसु और करण ग्रोवर के कॉन्डम के ऐड को बाहर कर दिया है।
बिपाशा बसु और करण ग्रोवर

सलमान खान को लगा कि यह विज्ञापन उनके शो के बीच में दिखाए जाने लायक नहीं है, क्योंकि बिग बॉस को सारा परिवार साथ बैठकर देखता है। सलमान खुद भी अपनी फिल्मों में लिप लॉक और क्लोज सीन करते हैं और इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी फिल्में हर उम्र वर्ग के लोग देख सकें।

सलमान खान ने कलर्स चैनल के फैसले के ऊपर अपनी बात रखी और कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके शो के बीच बिपाशा और करण का कॉन्डम वाला ऐड दिखाया जाए क्योंकि यह एक फैमिली शो है।

सलमान खान बिग बॉस को पूरी तरह से फैमिली शो बनाना चाहते हैं लेकिन घर के अंदर का गाली गलौच और पुनीश-बंदगी की नजदीकी वाला माहौल इस गरिमा को बनाए रखने में कहीं पीछे छूट रहा है। हालांकि कॉन्डम का ऐड सेक्स अवेयरनेस फैलाता है लेकिन सलमान को डर है कि इससे उनके शो के दौरान लोग असहज हो सकते हैं।
WoB Groups

WoB Groups

Powered by Blogger.