राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयेाजित की गई संगोष्ठी
17 नवम्बर 2017
चित्तौड़गढ़ - सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा दिए जाने के लिए राष्ट्रीय कानून बनाए जाने की मांग को लेकर उनके द्वारा आगामी संसद सत्र में यह मांग रखी जाएगी।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर गुरूवार सांय आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि फेक न्यूज पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि छोटी सी गलत फहमी से कई बार बडी से बडी घटनाएं हो जाती है। प्रतापगढ एवं उदयपुर में कई बार वाट्सएप के कारण आपस में इस तरह की घटनाएं होने की नौबत आ चुकी है।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर गुरूवार सांय आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि फेक न्यूज पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि छोटी सी गलत फहमी से कई बार बडी से बडी घटनाएं हो जाती है। प्रतापगढ एवं उदयपुर में कई बार वाट्सएप के कारण आपस में इस तरह की घटनाएं होने की नौबत आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि मीडिया कई बार सकारात्मक कार्यक्रम में भी महत्वूपर्ण भूमिका निभाता है, जिसके कारण गत दिनों जिला मुुख्यालय पर विशाल स्तर पर वंदे मातरम् का आयोजन सफल हो सका। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि संसद के आगामी सत्र में वह इस मांग को रखेंगे।
क्षेत्रीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि मीडिया के कारण कई बार कुरीतियां भी समाप्त हुई हैं एवं राजनेताओं में भी भय व्याप्त रहता है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाडावत ने कहा कि वर्तमान में प्रेस की जिम्मेदारी एवं संकट दोनों बढ़ रहे हैं, किसी की आलोचना करना मुसीबत का कारण बन जाता है। विज्ञापन तक बंद कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया अभी तक फेक न्यूज से बचा हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं बढती जा रही है, जिसे रोकने के लिए कड़ा कदम उठाने के साथ ही कानून बनाने की आवश्कता है।
सभापति सुशील शर्मा ने कहा कि प्रिंट मीडिया की समाज पर आज भी काफी विश्वसनीयता है। विषम परिस्थितियों में भी मीडिया द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाता है। संगोष्ठी में अधिवक्ता रमेश दशोरा, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण व्यास, पी.के.अग्रवाल, संचालन जयेश नंदवाना एवं जे.पी.दशोरा ने किया। जार जिलाध्यक्ष नरेश ठक्कर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘निहत्थे हैं, हम लोग, पर गजब की जंग लड़ते हैं, कलम को हाथ में रख, अदब की जंग लड़ते हैं‘। संगोष्ठी में प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, उप सभापति भरत जागेटिया समेत कई पत्रकार मौजूद थे।





