Breaking News
recent

सड़क सुरक्षा एक साझा सामाजिक जिम्मेदारी सीकर पुलिस ने की नई पहल

सीकर पुलिस की एक नई पहल सड़क सुरक्षा  एक साझा सामाजिक जिम्मेदारी

सीकर 20 नवम्बर 2017

अजीतगढ़ - सीकर पुलिस द्वारा चलाये गए इस अभियान के तहत अजीतगढ़ के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से अजीतगढ़ पुलिस थाना स्टाफ सहित छात्रों द्वारा रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया कि सड़क दुर्घटनाओ से कैसे बचा जा सकता है किन किन बातों को ध्यान में रख कर के सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ में कमी लाई जा सकती है अजीतगढ़ थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए यातायात  के नियमो बारे में  बताया कि मोटरसाइकिल चालक हेलमेट का प्रयोग करे चौपहिया वाहन सीट बेल्ट का प्रयोग करे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे  सड़क पर लगे संकेत निर्देशो का पालन करे वाहन की गति तेज नही रखे शराब पी के वाहन नही चलाये हिम्मत सिंह ने छात्रों को शपथ दिलाई की  हम अगर वाहन चलाएंगे तो सारे नियमो का पालन करने और अपने आस पास के लोगो को भी सड़क सुरक्षा नियमो के बारे में बता कर के जागरूक करेंगे और सड़क पर होने वाली दुर्धटनाओ में कमी लाएंगे ।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.